उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के तेलियानी ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत सुधवा ग्राम पंचायत में माँ दुर्गा माता की अष्टमी पर्व पर माँ दुर्गा का रुप धारण करते हुए दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश के घडे़ अपने- अपने सिर पर रख कर सुधवा गाँव की गुड़िया देवी माँ दुर्गा की वेशभूषा रूप धारण करते हुए अपने हाथों में त्रिशूल लेकर कलश यात्रा के आगे आगे चल रही थी। दुष्टों का वध करने के लिए माँ दुर्गा माता के जय कारे के लगाए जा रहे थे। गाँव सभी देवी भक्त महिलाओं ने पैदल ही बिलंदा आनन्दी माँ के मंदिर पूजा अर्चना करने के बाद सुधवा गाँव के लिए सारी महिलाएँ नंगे पैरों से चल कर पद यात्रा सपन्न किया। माँ दुर्गा के पांडाल पर सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए अपने अपने मन की मुराद पाने के लिए मन्नत भी मांगी। यही कारण है कि जब माँ और बहनों की मन मुराद पुरी हो जाती है तो नवरात्र में माँ दुर्गा के मंदिरों में मुंडन और अन्य कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया जाता है। वही माँ दुर्गा माता से सुख समृद्धि के लिए चरण छूकर आशीर्वाद भी लेते हैं। इस मौके पर नवदुर्गा पूजा युवा कमेटी अध्यक्ष जयसिंह, सुनील कुमार पासवान,सही अन्य कार्यकर्ता मैहजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share