G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के समीप एनएच 2 पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के रामपुर भदैइया गाँव निवासी राम मनोहर की 50 वर्षीय पत्नी राज बेटी अपने 25 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से कल्यानपुर थानां क्षेत्र के चौडगरा गई थी। वही कस्बे के एनएच 2 पर सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में राजबेटी घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर महिला का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share