उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप एक युवक रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुजरे चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी लक्ष्मण राठिया का 47 वर्षीय पुत्र दामोदर राठिया बीती शाम मलवां थानां क्षेत्र के समीप रोड पार कर रहा था। तभी उसको चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक मलवां थानां क्षेत्र में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन किया करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share