उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 बाईपास पर विक्रम ने बाइक चालक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के धरमंगतपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह बाइक पर सवार होकर खागा सब्जी मंडी गया था। जब वह खागा बाईपास पर पहुंचा तभी उसको विक्रम ने टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक चालक राहुल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो घायल को इलाज के लिए हरदो सीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की चोट गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share