उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के नौबस्ता रोड रावण मैदान स्थित मनोज मैरेज हॉल में छः दिवसीय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ लक्ष्मी सागर गुप्ता के नेतृत्व में कलश यात्रा निकालकर किया गया है। इस कार्यक्रम के कथाब्यास आचार्य विनोज जी महराज अयोध्या द्वारा किया जायेगा। खागा कस्बे के मनोज मैरेज हॉल में मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कराते हुए इस कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मी सागर गुप्ता ने बताया कि दिनांक 30 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार से कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। कथा का समय प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से 7 बजे तक पूजन, आरती एवं भागवत परायण पाठ उपरांत कलस यात्रा, नगर भ्रमण एवं श्रीशुकदेव जी का आगमन व भागवत कथा प्रारम्भ किया जायेगा। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को श्री शुकदेव जी द्वारा श्रीमद्भागवत का सारगर्भित उपदेश एवं श्रीकपिलोपदेश, संध्या दर्शन एवं भगवान के अवतारो का वर्णन, ध्रुव चरित्र। और 1 नवम्बर 2023 दिन बुधवार को श्रीजडभारत चरित्र, भारत देश की महिमा, श्रीहरिनाम महिमा, प्रलादरित एवं नरसिंह अवतार 2 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार को श्रीवामन अवतार श्रीराम अवतार, एवं श्रीरामकथा रामचरित, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे धूमधाम के साथ होगा। दिनांक 3 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार को नन्दोत्सव, भगवान के अवतार का उद्देश्य, श्रीकृष्ण बाल लीला, एवं गोवर्धन पूजा किया जाएगा। दिनांक 4 नवम्बर 2023 दिन शनिवार को श्रीराम लीला, गोपी गीत,उद्धवचरित एवं श्रीकृष्ण रुक्मणी,मंगल विवाह 5 नवम्बर 2023 दिन रविवार को द्वारिका का दिब्य वर्णन, श्रीसुदामा चरित, परीक्षित मोक्ष और 6 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By