G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थानां क्षेत्र के कोटिया गाँव मे एक किशोरी को किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया। उसके बाद परिजन खेत धान काटने चले गए तो कोशोरी ने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घर के बच्चों ने खेत जाकर किशोरी द्वारा ज़हरीला पदार्थ खाने की बात परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन घर के लिए दौड़े और सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोटिया गाँव निवासी अहमद हुसैन की 16 वर्षीय पुत्री अल्शिफ़ा को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। और उसके बाद परिजन खेत धान काटने चले गए तो उसने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घर के बच्चों ने देखा तो खेत जाकर ज़हरीला पदार्थ खाने की बात परिजनों को बताई। तुरन्त परिजन घर के लिए दौड़े और सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share