उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र रामपुर थरियांव में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो व धारदार से हमला कर महिलाओ सहित पाँच लोगो को घायल कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सभी को उपचार व मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव निवासी स्व. मन्नी लाल का 60 वर्षीय पुत्र लाल मणी व लाल मणी का 35 वर्षीय पुत्र विकास, विकास की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी, राकेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी सत रानी, सुरेश की 15 वर्षीय पुत्री रीना देवी गाँव निवासियों से हुए जमीनी विवाद में घायल हो गए।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायलो को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही अस्पताल पहुंचे घायलो ने बताया कि हमारे घर के पीछे एक गड्ढा है उसमें हम लोग 25 वर्षो से कूड़ा डाल रहे है। आज उसमे गाँव निवासी विष्णु दयाल का परिवार धान का पयाल डाल रहा था।
जिसका विरोध किया तो गाँव निवासी विष्णु दयाल के पुत्र चंद्र किशोर, राम किशोर, नंद किशोर व चंद्र किशोर के पुत्र रज्जन, जितेंद्र, दिलीप ने घर मे घुसकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर सभी को घायल कर दिया है। जिसमे लालमणी की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
