G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के घनसेनपुर गांव निवासी देवी प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र द्वारिका प्रसाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह इंद्रो पुल के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार द्वारिका प्रसाद रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहें है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share