G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले निवासी महेश चंद्र शाक्य के घर से अचानक रोने चिल्लाने की आवेज़ आने लगी। पता करने पर मालूम हुआ कि 55 वर्षीय अधेड़ महेश चंद्र शाक्य अपनी छत पर सो रहे थे। की बंदरों के हमले में उनकी मौत हो गई है। हुआ कुछ इस तरह की सुबह तड़के छत पर आए हुए बंदरों को मृतक महेश चंद्र भगा रहा था। तभी अचानक हिंसक हुये 30- 40 बंदरों ने अधेड़ पर हमला कर दिया। बन्दरो के हमले से बचने के लिए मृतक भागा और पड़ोस की छत पर गिर गया सिर के बल गिरने से मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। अधेड़ के साथ हुई घटना की जानकारी घर वालो को हुई तो घर मे कोहराम मच गया।

By

Share
Share