G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बभन पुरवा गाँव के समीप बीती शाम एनएच 2 पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने बृद्ध साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खाश मऊ गाँव निवासी स्व. शुबेर दत्त तिवारी का 60 वर्षीय पुत्र राम चन्द्र तिवारी बीती शाम किसी काम से साइकिल पर सवार होकर खागा जा रहे थे।

जब वह बभन पुरवा गाँव के समीप एनएच 2 पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साइकिल राम चन्द्र घायल हो गए, हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका आज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share