G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में एक महिला ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी मिथलेश की 22 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई।

परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहाँ रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share