उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के बक्सर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ् केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थानां क्षेत के निसगर गांव निवासी स्व. विशंभर का 50 वर्षीय पुत्र जय कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से कानपुर गया था। जब वहां से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्शर रोड पर अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे हीं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

