G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार नाना और नाती घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गांव निवासी जोधी लाल का 57 वर्षीय पुत्र मोतीलाल अपने परिवार सहित ऑटो पर सवार होकर मैहर के लिए निकला था।

जैसे ही ऑटो गांव के बाहर रोड पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो पर सवार मोती लाल और अपने नाना के यहाँ रह रहा कौशाम्बी जनपद के कोखराज थानां क्षेत्र के महरुपुर अमहा गाँव निवासी किसन लाल का 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share