G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अखरी गाँव में खेतों में काम कर रही वृद्ध महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अखरी गांव निवासी शिव प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी शिवदुलारी अपने पुत्र वीरेंद्र पाल के साथ बाइक से खेत गई थी। तभी काम करते समय सर्प ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share