G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इमरजेंसी केस में फूलमती पत्नी रामबली निवासी ग्राम गुरगौला पोस्ट जयरामपुर गाँव के रहने वाले है। मरीज के कुल्हे का ऑपरेशन होना बताया गया । डॉक्टर द्वारा मरीज को एक यूनिट तत्काल ए पाजिटिव रक्त की आवश्यकता बताया गया। जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में ए पाजिटिव रक्त न होने के कारण मरीज के तीमारदार बेटे मनोज कुमार काफी परेशान थे। संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को सूचना मिलते ही केस को वेरिफाई किया गया। ग्रुप में डाला गया ग्रुप में डालते ही संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य व जिला अस्पताल के स्टाफ आदर्श रक्तदान के लिए तैयार हो गए। और ड्यूटी खत्म होने के बाद रक्तदान किया। जिससे जरूरतमन्द मरीज को समय से रक्त की उपलब्धता हो पाई। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ला, दीपाली, स्वाति भदौरिया उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share