G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव में महिला ने संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। घर के अंदर महिला का शव परिजनों ने फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share