उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में किशोरी ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामबली की 16 वर्षीय पुत्री संगीता ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के मामा अर्जुन ने बताया बचपन में ही इसके माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था। तब से यह अपनी मंझली बहन के साथ रह रही थी बीते 3 वर्षों से दूसरी बहन मालवा थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव मे ब्याही रितु के साथ रह रही थी। वहीं इसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share