G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गांव निवासी जगरूप का 30 वर्षीय पुत्र सर्वेश कल्याणपुर थाना क्षेत्र अपनी ससुराल जा रहा था। जब वह दरियापुर गांव के समीप स्थित रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share