G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी गणेश कुमार कर 35 वर्षीय वीरु और गांव निवासी रामआसरे का 21 वर्षीय पुत्र आनंद बाबू दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे।

जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी आशीष कुमार व पायलट हरी बाबू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share