उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे में वृद्ध महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रवि शंकर की 70 वर्षीय पत्नी मालती देवी ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचाने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत महिला को मत घोषित कर दिया। वहीं साथ परिजन शव को सरकारी वाहन से अपने साथ लेकर घर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share