G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रजाबाद गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवइया गांव निवासी कृपाल का 40 वर्षीय पुत्र मोतीलाल बाइक पर सवार होकर हथगांम कस्बे धान का बीज लेने गया था।

बीज लेकर वापस लौटते समय जब वह रजाबाद गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे मोतीलाल घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share