उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा गाँव में गुरूवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते युवक ने ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बरौरा गांव निवासी स्व. राम किशोर का 25 वर्षीय पुत्र गोविंद उर्फ गोरे ने गुरूवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share