उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के समीप नेशनल हाइवे 2 में शनिवार की भोर पहर हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रहे चार लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे सभी घायल हो गए। घायल अवस्था सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर में भर्ती कर इलाज कर रहे है। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के झाड़ीरामपुर मजरे चक्की गांव निवासी गुलाब का 32 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश गाँव निवासी रामपाल का 33 वर्षीय पुत्र जितेंद्र व सुखराज का 33 वर्षीय पुत्र रामकुमार व एक अन्य व्यक्ति जो चौडगरा स्थित पैनम फैक्ट्री में सरिया लोडिंग का काम करता हैं। सुबह चार बजे ड्यूटी समाप्त होने पर चारों फैक्ट्री से एक किलोमीटर दूर हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने चारों को टक्कर मार दिया। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

