उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव में सोमवार की रात घरेलू कलह के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी राम खेलावन के 25 वर्षीय पुत्र संजय ने सोमवार की रात लगभग नौ बजे उस वक्त घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब परिजन अपने अपने कामों में व्यस्त थे। परिजनों की नजर जब पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर आए दिन पत्नी ममता से वाद-विवाद होता था। इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share