G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अजगवां आकूपुर गाँव में अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अजगवां आकूपुर गाँव निवासी सुखराम का 50 वर्षीय पुत्र गया प्रसाद ने मंगलवार की सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ओम प्रकाश ने भाई की आत्महत्या का कारण बताने में असमर्थता जाहिर की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share