G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरांय शहजादे गांव में महिला ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरांय शहजादे गांव निवासी श्याम सुंदर की 48 वर्षीय पत्नी बिखनी देवी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों ने जब उसके शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कंप मच गया। सभी का रोरो कर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share