G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव के समीप बुधवार की सुबह खेत जा रहे अधेड़ रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार दरियापुर गावं निवासी स्व. रामपाल का 55 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार की सुबह खेत जा रहा था।

जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आ जाने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्तम के लिए भेज दिया।

घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई कृष्ण पाल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share