उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर ओवर ब्रिज पर रविवार की सुबह ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी बद्री विशाल का 22 वर्षीय पुत्र दिनेश रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था। वापस घर लौटते समय जब वह 50 नंबर ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार दिनेश घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share