उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप चलती बाइक पर रोड किनारे लगा बिजली का खम्बा टूट कर गिर गया। जिससे बाइक सवार भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ललौली कस्बा निवासी भोगिला की 40 वर्षीय पत्नी छेददी देवी रक्षाबंधन पर थानां क्षेत्र के दतौली गांव अपने भाई को राखी बांधने गई थी।

आज सुबह उसका 35 वर्षीय भाई रतिपाल अपनी बहन को बाइक पर सवार कर उसके घर छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप पहुंची तभी रोड किनारे लगा बिजली का खम्बा टूट कर चलती बाइक पर गिर गया। जिससे बाइक सवार भाई बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट दुर्गेश के साथ घायल रतीपाल को रेफर कर दिया। वहीं छेददी देवी को दूसरी सरकारी 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रवी व पायलेट शिवम के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर दोनों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!