उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी शीतल प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र रविकांत अपनी 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को बीती रात बाइक पर सवार कर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव अपनी ससुराल जा रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप ओवर ब्रिज पर पहुंची। तभी बाइक अनितंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share