उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परिहारपुर मजरे औरेई गांव निवासी हिरालाल का 20 वर्षीय पुत्र विकास बाइक पर सवार होकर घर से किसी कम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर पहुंची तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share