G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी महादेव का 28 वर्षीय पुत्र दिपक बाइक पर सवार होकर घर से किसी कम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको बहुवा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share