उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चीतौरा गांव के समीप दो बाईके आपस मे टकरा गईं। जिसमे एक बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चीतौरा गांव निवासी शीतल प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार घर से बाइक पर सवार होकर कही काम से जा रहा था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव से बहार पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें पवन कुमार घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share