उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के अमौरा गाँव के समीप दोस्तो के साथ तालाब में नहाने गया किशोर गहरे पानी मे डूब गया। हादशे कि जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अमौरा गाँव निवासी अरविंद वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र हर्ष वर्मा जो कक्षा 8 का छात्र था। वह दोस्तो के साथ गाँव से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गया था। तभी वह गहरे पानी में जाने से तालाब में डूब गया। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आये परिजन किशोर के शव को साथ घर लेकर चले गए। वही घटना का संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी बिंदकी द्वारा मृतक के परिजन को शव का पोस्टमार्टम हेतु अवगत करा दिया गया है। पीड़ित परिवारों से मिलकर दैवी आपदा के अन्तर्गत अहैतुक सहायता दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!