उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सचिव भारतीय उच्चायोग, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) किरण खत्री एवं निधि चौधरी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपना–अपना परिचय दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद के विकास के लिए एक पहल का नेतृत्व कर रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, कृषि, और जल संसाधनों के माध्यम से नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। वैन लीयर फाउंडेशन (वी.एल.एफ.) बच्चों और उनकी देखभाल करने वालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए व्यापक कार्यवाई की जा रही है। नीति आयोग और वी.एल.एफ. माता-पिता, गर्भवती महिलाओं, और सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार के लिए सहयोग कर रहे हैं। विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी को कार्यान्वयन भागीदार के रूप में नियुक्त किया गया है, जो जिलों में पेरेंटिंग समर्थन को मजबूत करेगा, “जीवन के प्रथम 1000 दिवस परियोजना” आकांक्षी जिला कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों, माता-पिता और समुदाय के सदस्यों को छोटे बच्चों की संवेदनशील एवं उत्तरदायी देखभाल और सीखने के अवसरों पर समर्थन प्रदान करने के लिए निर्मित किया गया है।

इस कार्यक्रम में नीति आयोग नोडल एजेंसी के रूप में, वैन लीर फाउंडेशन (वी.एल.एफ.) को वित्तीय और तकनीकी सहायता और विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी को तकनीकी क्रियान्वयन भागीदार के रूप में कार्य कर रहे हैं, के बारे में विस्तार से बताया। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों को 19 इंडिकेट्रो से संतृप्त किया गया है। जिससे कि परिषदीय विद्यालयों की बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हुई है, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प/शिविर/स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जनपद के आकांक्षी जनपद होने के कारण सरकार द्वारा विकसित करने के लिए नीति आयोग द्वारा कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share