G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव के समीप सोमवार की सुबह खेत में काम करने जा रही महिला की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी रमेश चंद्र की 55 वर्षीय पत्नी रामरती सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे खेत जा रही थी। जब वह रेलवे लाइन पार करने लगी इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share