उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर में ई रिक्शा को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी पुत्ती लाल की 50 वर्षीय पत्नी राम प्यारी अपनी 15 वर्षीय भतीजी कल्पना पुत्री हीरालाल निवासी शाह महमूदपुर गाजीपुर को अपने साथ ई-रिक्शा पर सवार कर अपने मायके महमूदपुर आ रही थी।

वहीं रिक्से पर राधा नगर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी जगन्नाथ का 45 वर्षीय पुत्र गेंदालाल भी सवार था। जब ई-रिक्शा राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे रिक्शे पर सवार रामप्यारी, कल्पना, गेंदा लाल तीनों घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share