G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रेलवे 50 नंबर गेट के समीप ट्रेन की चपेट में आकर अधिवक्ता के पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता बचानी लाल के 32 वर्षीय पुत्र आदित्य की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया, सभी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share