उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खजुहा में शुक्रवार को नए घर का निर्माण करते समय बनाए गए पाड़ से गिरकर राजगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुछ घंटों बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए और शनिवार की सुबह तबियत खराब होने पर दोबारा सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी जयकरन का पुत्र महेंद्र राजगीर था। बताते हैं कि खजुहा निवासी सुमन गुप्ता के घर का निर्माण हो रहा था। जिस पर वह पाड़ में चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर पड़ा जिससे बुरी तरह घायल हो गया। तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आए। जहां कुछ घंटे इलाज कराने के बाद परिजन उसे घर वापस ले गए। शनिवार की सुबह उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। जिस पर उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!