उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसानपुर गाँव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना छेत्र के बड़ागांव गाँव निवासी धीरेन्द्र कुमार पुत्र निरंजन पाल 20 वर्षीय किसी काम से बाइक पर सवार होकर शहर आया था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टक्करा गई।

जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए सी.एच.सी गाजीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए। सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही कर्मचारी सुशील कुमार ने घायल युवक को सकुशल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!