उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 8 सितंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा जिला तथा नगर इकाई का विधिवत गठन करके नव नियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य के संयुक्त हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र देकर संगठन में निष्ठा पूर्वक कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें, जिला महामंत्री करण सिंह पटेल, राधेश्याम साहू, शिवाकांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष, सूरजशुक्ला, एसके गुप्ता, जिला प्रवक्ता, स्वामी राम आसरे आर्य, रामनरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार राजपूत, जिला मंत्री मूलचंद गुप्ता अर्जुन प्रसाद वैद्य,

तथा विशेष आमंत्रित सदस्य संरक्षक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर शुक्ल, नगर अध्यक्ष पद पर डॉ प्रमोद कुमार पांडे, नगर महामंत्री नरेश कुमार विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष अनमोल रत्नदीप शुक्ला, अभिमन्यु सिंह गौतम, इसके साथ ही साथ प्राजंलि मणि साहू को युवा जिला अध्यक्ष की कमान, प्रकाश चंद्र मिश्र को बहुआ नगर पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब का लक्ष्य इस देश को हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करना है, आप सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महासभा की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share