उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र में रविवार को नव विवाहिता ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला को विराम दे दिया। परिजनों ने परिवार क़े ही एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक हैबतपुर मजरे मोहम्मदपुर गौंती निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी शिवदुलारी उम्र लगभग 28 वर्ष ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर रविवार की सुबह चार बजे छत में लगे छल्ला में कपड़ा बांधकर फांसी क़े फंदे से लटक गई। सुबह लगभग सात बजे परिजन घर क़े अंदर गए तो फंदे से लटकता शव देख चीखने लगे चीख पुकार सुनकर घर व पड़ोस क़े लोग आ गए शव को देखकर मौत का मातम छा गया। परिजनों ने परिवार के ही एक सदस्य रामचंद्र पुत्र रामदास मृतका का चाचा ससुर लगता है। उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये बहू पर गलत आरोप लगाता है और भद्दी भद्दी गालिया देता था जिससे परेशान होकर आज बहू ने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि इसकी शिकायत दो दिन पूर्व स्थानीय थाने में लिखित रूप से की थी। परिजनों की जानकारी मुताबिक मृतका का पति परिवार के पालन पोषण क़े लिए मुंबई में मेहनत मजदूरी करता है। मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसके दो बच्चे बड़ा बेटा सुशांत 3 वर्ष का हैं जबकि दूसरा बच्चा लगभग एक महीना पूर्व ही हुआ था। घटना की जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे अग्रिम कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमर्तम क़े लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share