G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छिवलहा मोड के समीप बाइक मोड़ते समय अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थानां क्षेत्र के नगराहासरांय गाँव निवासी विजय शंकर का 25 वर्षीय पुत्र रोशन अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवांसी और बनवारी के 18 वर्षीय पुत्र आशीष को बाइक पर सवार कर रिस्तेदारी में हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मकनपुर गांव गया था।

वापस घर लौटते समय छिवलाहा मोड के समीप बाइक मोडते समय अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार तीनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेन्स ने सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए सरकारी 108 एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया। जहाँ ड्यटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share