G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी ने क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियांवपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की 20 वर्षीय पत्नी आरती देवी का अपने पति से विवाद हो गया तो पति की बात से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share