उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही लंका कोटरा मोहल्ला निवासी साहब अली का 50 वर्षीय पुत्र इसरार अली जो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात वह रिक्शा लेकर वापस घर जा रहा था तभी उसका रिक्शा अनियंत्रित होगा पलट गया। जिससे चालक इसरार अली गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share