G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो को भर्ती कर का इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के गनपतपुर गाँव निवासी स्व.राम औतार का 50 वर्षीय पुत्र राम दुलारे और सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गाँव निवासी राम आशरे का 22 वर्षीय पुत्र अनिल दोनो बाइक पर सवार होकर किसी काम से मलवा थानां क्षेत्र के अल्लीपुर जा रहे थे।

जब इनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर दोनो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share