उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जमोदी का डेरा मजरे मनावा गाँव के ईंट भट्ठे में संदिग्ध अवस्था में कमरे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जमोदी का डेरा मजरे मनावा गांव निवासी विशंभर का 19 वर्षीय पुत्र विकास यादव गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठा में काम करता था। आज सुबह उसका कमरे में ही पलंग पर शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा राकेश के बताने के अनुसार हो सकता है उसके भतीजे ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो। जिससे उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई का पता चल सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share