उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गगइपर में शनिवार की दोपहर खेत गए युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गंगईपार गांव निवासी रामधनी लोधी का 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार शनिवार की दोपहर खेत में काम करने जा रहा था। जैसे ही वह खेत के समीप पहुंचा तभी ग्यारह हजार विद्युत तार की चपेट में आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share