उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के डोलापुर गांव के समीप खेतों में काम करने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत उसका इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डोलापुर गांव निवासी स्वर्गीय कमरुद्दीन का 65 वर्षीय पुत्र सैनिक बाबू गांव के समीप स्थित अपने खेत काम करने गया था। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!