उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर में स्थित शालीमार होटल के समीप नेशनल हाईवे 2 पर चार पहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा है अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी छेद्दु का 50 वर्षीय पुत्र पन्ना बीती शाम 6:00 बजे रोड किनारे से पैदल अपने घर जा रहा था। तभी चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया।

वाहन की टक्कर से पन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!